नई दिल्ली। पहलगाम कांड और ऑपरेशन सिंदूर पर राज्यसभा में हुई चर्चा के दौरान या बाद में जवाब देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदन में नहीं गए। इसे लेकर विपक्ष ने खूब हंगामा किया और सदन से वॉकआउट किया। गौरतलब है कि लोकसभा में हुई चर्चा का प्रधानमंत्री मोदी ने जवाब दिया था। वे एक घंटा 40 मिनट तक बोले थे। राज्यसभा में दो दिन हुई चर्चा का जवाब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जवाब दिया।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जब उच्च सदन को संबोधित करने पहुंचे तो विपक्ष ने हंगामा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी को बुलाने की मांग की। इस पर शाह ने कहा, ‘विपक्ष पूछ रहा है कि पीम कहा हैं? पीएम इस वक्त ऑफिस में हैं, उन्हें ज्यादा सुनने का शौक नहीं है। मेरे से निपट रहा है, उन्हें क्यों बुला रहे हो’।
इस पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ‘प्रधानमंत्री के दिल्ली में रहते हुए भी वो यहां नहीं आ रहे, ये तो सदन का अपमान है। सदन, सदस्यों का अपमान करना ठीक नहीं है’। इसके बाद विपक्ष ने राज्यसभा से वॉकआउट कर दिया। विपक्ष के वॉकआउट पर शाह ने कहा, ‘मुझे मालूम है, खड़गे क्यों जा रहे हैं। क्योंकि इतने सालों तक आतंकवाद को खत्म करने के लिए उन्होंने कुछ नहीं किया। वे डिबेट में जवाब सुन ही नहीं सकते’।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



