राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

दीपावली तक लोप्रोफाइल ही रहेगा चुनाव प्रचार

Image Source: ANI

भोपाल। बुधनी एवं विजयपुर विधानसभा के उपचुनाव में नामांकन-पत्र दाखिल करने के दौरान शक्ति प्रदर्शन करके अब राजनीतिक दल लोप्रोफाइल चुनाव प्रचार की राह पर चल रहे हैं और दीपावली त्यौहार के बाद ही चुनाव प्रचार जोर पकड़ेगा।

दरअसल, प्रदेश में बुधनी और विजयपुर विधानसभा के उपचुनाव 13 नवंबर को होना है जिसके लिए दोनों ही प्रमुख दल पिछले कुछ महीनो से तैयारी कर रहे हैं और प्रतिष्ठा का चुनाव लड़ रहे हैं नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान दोनों ही सीटों पर बारी-बारी से जमकर शक्ति प्रदर्शन किया और उसके बाद दिग्गज नेताओ की बजाय स्थानीय नेताओं ने चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली है और यह धीमी गति का चुनाव प्रचार दीपावली और दूज तक चलेगा। फिर इसके बाद दोनों ही दलों के दिग्गज नेता चुनाव मैदान में अपना जौहर दिखाने आएंगे।
भाजपा की ओर से जिले की प्रभारी मंत्री एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री कृष्णा गौर पूर्व मंत्री एवं चुनाव के सह प्रभारी रामपाल सिंह गांव गांव में दौरा कर रहे हैं।

विभिन्न वर्गों के सम्मेलन कर रहे हैं इनके अलावा केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह के पुत्र युवा नेता कार्तिकेय चौहान भी क्षेत्र में लगातार नुक्कड़ सभाएं और जनसंपर्क कर रहे हैं। जिसमें भाजपा नेता केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां को गिना रहे हैं जबकि भाजपा के दिग्गज नेताओं में समान प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को झारखंड के चुनाव प्रचार के मैदान में थे शिवराज सिंह चौहान झारखंड राज्य के चुनाव प्रभारी हैं। इस कारण उनका अधिकांश समय झारखंड में देना पड़ेगा जबकि बुधनी से वे लगातार विधायक रहे यही से जीत कर मुख्यमंत्री वर्षों तक प्रदेश के रहे इस कारण उनकी डिमांड बुधनी में भी बनी हुई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा भाजपा संगठन चुनाव के चलते व्यस्तता चल रही है। रविवार को प्रदेश के सभी जिला अध्यक्ष और चुनाव प्रभारी की बैठक हुई जिसमें सक्रिय सदस्यता बढ़ाने महिलाओं की सदस्यता को बढ़ाने पर चर्चा हुई। हालांकि डॉक्टर विष्णु दत्त शर्मा बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीट के चुनाव पर नजर रखे हुए हैं और बूथ स्तर की जमावट की समीक्षा भी कर रहे हैं दीपावली बाद दोनों ही विधानसभा क्षेत्र में उनकी सक्रियता बढ़ेगी।

वहीं दूसरी ओर विपक्षी दल कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी राजकुमार पटेल सघन जनसंपर्क कर रहे हैं। उनके साथ कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री विभाग पटेल 2023 के विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी रहे विक्रम मस्ताल भी जुटे हुए हैं जबकि प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी प्रदेश कार्यकारिणी घोषित करने के बाद डैमेज कंट्रोल को संभाल रहे हैं क्योंकि कांग्रेस में असंतोष के स्वर भी मुखर हो रहे हैं। स्थानीय कांग्रेस नेताओं को आगे कर कर पार्टी चुनाव लड़ रही है जो समितियां बुधनी और विजयपुर विधानसभा के उपचुनाव के लिए बना दी गई थी। उन्हीं के ऊपर पूरा चुनाव अभियान का दरोमदार है और दीपावली के बाद कांग्रेस नेताओं के डर दोनों विधानसभा क्षेत्र में बढ़ेंगे।

कुल मिलाकर चुनावी शुरुआत में दम खम दिखाने के बाद दोनों ही प्रमुख दलों भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की व्यस्तता और दीपावली के त्यौहार के कारण बुधनी और विजयपुर विधानसभा का उपचुनाव इस समय को लोफाइल में चल रहा है। त्योहार के बाद ही नेताओं के तेवर चुनाव प्रचार में देखने को मिलेंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *