Arvind Kejriwal RSS: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की राजनीति में राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ को भी घसीट लिया है।
उन्होंने आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत को चिट्ठी लिखी है, जिसमें उनसे चार सवाल पूछे हैं। केजरीवाल ने पूछा है कि क्या भाजपा जो संविधान विरोधी काम कर रही है, जो गलत काम कर रही है उसको संघ का समर्थन है?
इसके जवाब में भाजपा ने भी केजरीवाल से कुछ सवाल पूछे। लेकिन सवाल है कि संघ को राजनीति में खींचने का क्या मकसद है?
आप के एक जानकार नेता का कहना है कि मुस्लिम वोट की चिंता में केजरीवाल ने संघ को राजनीति में घसीटा है।
केजरीवाल को लग रहा है कि इस बार मुस्लिम मतदाता कांग्रेस की ओर रूझान दिखा रहे हैं तो केजरीवाल के लिए जरूरी है कि वे भाजपा से ज्यादा संघ का डर दिखाएं।
also read: बाइडेन सबसे खराब राष्ट्रपति, अमेरिका बना हंसी का पात्र: ट्रंप
साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि केजरीवाल संघ और भाजपा में दूरी बढ़वाना चाहते हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कि संघ के पदाधिकारी और स्वंयसेवक दिल्ली के चुनाव में भाजपा के लिए सक्रिय हो गए हैं।
तभी केजरीवाल ने संघ प्रमुख को चिट्ठी लिखी। पिछले दिनों दिल्ली के उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने मुख्यमंत्री आतिशी को चिट्टी लिखी थी और उनके कामकाज की तारीफ की थी।
उप राज्यपाल ने कहा था कि वे पहली बार मुख्यमंत्री को काम करते देख रहे हैं। उन्होंने केजरीवाल की इस बात के लिए आलोचना भी की थी कि उन्होंने आतिशी को कामचलाऊ मुख्यमंत्री कहा।
केजरीवाल और आतिशी में दूरी बढ़ाने के लिए उन्होंने यह चिट्ठी लिखी थी। उसी तर्ज पर केजरीवाल ने संघ प्रमुख को चिट्ठी लिख दी है।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.
Image Source: ANI


