nayaindia Sunita Kejriwal सुनीता केजरीवाल क्या चुनाव लड़ेंगी
Election

सुनीता केजरीवाल क्या चुनाव लड़ेंगी

ByNI Political,
Share
sunita kejriwal 6 guarantees
sunita kejriwal 6 guarantees

इसमें कोई संदेह नहीं है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल एक न एक दिन चुनाव लड़ेंगी। लेकिन यह बहत हैरान करने वाली बात है कि सुनीता केजरीवाल को इस बार ही लोकसभा चुनाव लड़ने की बात कही जा रही है। कहा जा रहा है कि वे नई दिल्ली सीट से पार्टी की प्रत्याशी हो सकती हैं। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने नई दिल्ली से सोमनाथ भारती को प्रत्याशी बनाया है, जो मालवीय नगर के विधायक हैं। उन्होंने नामांकन कर दिया और उसके बाद तमाम सरकारी पदों से इस्तीफा दे दिया है। वे दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष थे। उन्होंने वह पद भी छोड़ दिया है। तभी क्या यह संभव है कि उनकी जगह पार्टी सुनीता केजरीवाल को उम्मीदवार बनाए?

हो सकता है कि यह भाजपा की प्रोपेगेंड मशीनरी का भी काम हो। क्योंकि सुनीता केजरीवाल अभी पूरे देश में प्रचार कर रही हैं। वे दिल्ली में रोड शो कर रही हैं और गुजरात में भी रोड शो किया है। पंजाब में भी उनका प्रचार करने का कार्यक्रम है। आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में वे मुख्यमंत्री केजरीवाल के बाद दूसरे नंबर पर हैं। ऐसे में उनको चुनाव लड़ा कर एक सीट पर सिमटा देने का कोई तर्क नहीं है। लेकिन कहा जा रहा है कि नई दिल्ली में बांसुरी स्वराज के खिलाफ वे अच्छी उम्मीदवार होंगी। यह भी कहा जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट से अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिल सकती है और तब सुनीता के ज्यादा प्रचार की जरुरत नहीं रहेगी। गौरतलब है कि नई दिल्ली सीट पर 25 मई को मतदान है और छह मई को नामांकन की आखिरी तारीख है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Naya India स्क्रॉल करें