कोबे (जापान)। भारत के सचिन सर्जेराव खिलारी (Sachin Sargerao Khiladi) ने बुधवार को विश्व पैरा एथलेटिक चैंपियनशिप (World Para Athletic Championships) में पुरुषों के शॉट पुट एफ46 वर्ग में 16.30 मीटर के एशियाई रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल (Gold Medal) जीता। यह भारत का पांचवां गोल्ड है, जो विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में देश के लिए एक नया रिकॉर्ड है। Sachin Khilari
पेरिस में चैंपियनशिप के पिछले संस्करण में सचिन ने पुरुषों की शॉट पुट एफ46 स्पर्धा में 16.21 मीटर के थ्रो के साथ एशियाई रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड जीता था। इस दौरान, उन्होंने पेरिस ओलंपिक कोटा (Paris Olympics Quota) भी हासिल किया। भारत ने अब तक 5 गोल्ड, 4 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल के साथ 12 मेडल जीते हैं।
यह भी पढ़ें:
Tags :Gold Medal
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


