नितिन की नियति है ‘मोशा’ का ठप्पा-धारक होना
मुझे लगता है कि नितिन के अध्यक्षीय कार्यकाल की कामयाबी मूलतः इस पर निर्भर करेगी कि यह सब करते हुए वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ अपने संबंधों को कितना मजबूत बना कर रख पाते हैं। तोते के असली प्राण रायसीना पर्वत की मीनार में नहीं, अंततः नागपुर के गुंबद में बंद रहेंगे। 45 साल के नितिन नवीन 75 साल के नरेंद्र भाई मोदी के बॉस बन गए। बारहवीं तक की शिक्षा प्राप्त नितिन, समग्र राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर की तालीम हासिल कर चुके, नरेंद्र भाई के बॉस बन गए। 20 बरस से राजनीति की दुनिया में विचर रहे नितिन,...