ceasefire

  • ईरान का सीजफायर से इनकार

    नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ईरान के साथ युद्धविराम को एकतरफा तरीके से बढ़ा दिया। अब ईरान ने कहा है कि उसने कोई सीजफायर नहीं किया है। ईरान की संसद यानी मजलिस के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने कहा है कि मौजूदा समय में सीजफायर तभी संभव है, जब नाकाबंदी हटाई जाए। गौरतलब है कि ईरान और अमेरिका के बीच 22 अप्रैल को सीजफायर खत्म हो गया था। ट्रंप ने इसके खत्म होने से पहले ही इसे एकतरफा तरीके से आगे बढ़ा दिया था। एक तरफ ईरान ने युद्धविराम से इनकार किया है तो...

  • अमेरिका ने सीजफायर आगे बढ़ाया

    नई दिल्ली। ईरान से वार्ता नहीं शुरू होने के बावजूद अमेरिका ने सीजफायर आगे बढ़ा दिया है। इससे पहले ट्रंप ने कहा था कि सीजफायर नहीं बढाएंगे। लेकिन बुधवार को उन्होंने इसे आगे बढ़ा दिया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि पाकिस्तान की अपील पर उन्होंने ईरान के साथ चल रहे युद्धविराम को आगे बढ़ाया है। हालांकि उन्होंने यह नहीं कहा कि यह कितने दिन के लिए बढ़ाया गया है। इससे पहले जब राष्ट्रपति ट्रंप ने युद्धविराम लागू किया था तब भी कहा था कि पाकिस्तान की अपील पर युद्धविराम हुआ है। बहरहाल, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि ईरान में...

  • ‘अमेरिका और ईरान साथ मिलकर करेंगे काम’, सीजफायर के बाद ट्रंप ने द‍िया सहयोग का संकेत

    अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के 40 द‍िन बाद हालात अब एक नए मोड़ पर पहुंचते दिख रहे हैं। दो हफ्ते के सीजफायर की घोषणा के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ म‍िलकर काम करने की बात कही है।  दोनों देशों के बीच परमाणु कार्यक्रम पर नियंत्रण, सख्त निगरानी और प्रतिबंधों में संभावित राहत जैसे अहम मुद्दों पर सहमति बनने की बात सामने आई है, जो वैश्विक कूटनीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव का संकेत देती है। दो हफ्तों के सीजफायर के ऐलान के साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शांति और सहयोग की दिशा...

  • चीन ने किया सीजफायर कराने का दावा

    नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बाद अब चीन ने दावा किया है कि पिछले साल मई में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध में उसने मध्यस्थता की थी और दोनों के बीच युद्ध रूकवाने में भूमिका निभाई थी। चीन ने कहा है कि उसने दोनों देशों के बीच सैन्य तनाव कम करने में योगदान दिया। चीन ने कहा है कि जब दोनों देशों के बीच हालात बिगड़ गए थे, तब उसने बीच में आकर तनाव कम करने की कोशिश की। मंगलवार को बीजिंग में आयोजित एक कार्यक्रम में चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा...

  • पाक-अफगान में घमासान फिर युद्धविराम

    नई दिल्ली। अफगानिस्तान में तालिबान के ठिकानों को निशाना बनाते बनाते पाकिस्तान ने बुधवार को अफगानिस्तान के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया। दोनों तरफ से जम कर बमबारी हुई और उसके बाद 48 घंटे का युद्धविराम हो गया। इससे पहले पाकिस्तान ने बुधवार की शाम को अफगानिस्तान पर हवाई हमला किया। अफगानी मीडिया के मुताबिक पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों ने राजधानी काबुल और स्पिन बोल्डक में बमबारी की है। पाकिस्तान के इन हमलों में अनेक लोगों के मारे जाने की खबर है। इसके जवाब में अफगानिस्तान ने भी पाकिस्तान के पेशावर में ड्रोन हमला किया है। बताया जा रहा है कि...

  • सीजफायर में नहीं था ट्रंप का रोल

    नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर कराने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावे को भारत के अब पाकिस्तान ने भी खारिज कर दिया है। अब तक राष्ट्रपति ट्रंप का धन्यवाद कर रहे पाकिस्तान ने माना है कि भारत ने मध्यस्थता ठुकरा दी थी। पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने यह बात कही है। इशाक डार ने मंगलवार को अलजजीरा को दिए इंटरव्यू में पहली बार माना कि भारत ने कभी भी दोनों देशों के बीच किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता स्वीकार नहीं की। उनसे पूछा गया था कि क्या पाकिस्तान संघर्ष के दौरान...

  • पाकिस्तान अलग-थलग नहीं हुआ

    पाकिस्तान को अलग थलग करने और आतंकवाद को प्रश्रय देने वाला देश साबित करने का भारत का प्रयास बुरी तरह फेल है। अमेरिका सेना के सेंट्रल कमांड के प्रमुख जनरल माइकल कुरिल्ला ने अमेरिकी कांग्रेस की आर्म्स सर्विसेज कमेटी के सामने पाकिस्तान की तारीफ की और उसे आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अमेरिका का ‘शानदार साझीदार’ बताया है। यह तब हुआ, जब भारत के नेताओं और सांसदों का डेलिगेशन अमेरिका से होकर लौटा था और भारत में उसकी सफलता का गुणगान हो रहा था। सैकड़ों करोड़ रुपए खर्च करके भारत के 59 नेताओं, सांसदों और राजदूतों को दुनिया के दौरे...

  • सीजफायर पर जयशंकर की सफाई

    नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से बार बार भारत व पाकिस्तान के बीच सीजफायर कराने का श्रेय लेने के दावे के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सीजफायर पर सफाई दी है। विदेश दौरे पर गए जयशंकर ने नीदरलैंड की मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने के लिए सीधी बातचीत हुई थी। उन्होंने कहा कि भारत ने दुनिया के देशों को कह दिया था कि अगर पाकिस्तान गोलीबारी बंद करना चाहता है, तो उसे भारत के डीजीएमओ को फोन करके यह बताना होगा। गोलीबार और...

  • सीजफायर की डेडलाइन नहीं है

    नई दिल्ली। भारतीय सेना ने साफ कर दिया है कि सीजफायर की कोई समय सीमा तय नहीं हुई है। असल में पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने पिछले दिनों कहा था कि सीजफायर 18 मई को खत्म हो जाएगा। उनकी बताई कथित समय सीमा के दिन यानी 18 फरवरी को सेना ने साफ किया है कि कोई समय सीमा नहीं है। लेकिन साथ ही भारतीय सेना ने यह भी स्पष्ट किया है कि अगर पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया तो उसे गंभीर खामियाजा भुगतना पड़ेगा। वैसे सीजफायर लागू होने के बाद से सीमा पर शांति है। भारतीय सेना...

  • मैने ही सीजफायर करायाः ट्रंप

    नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले सात दिन में छठी बार दावा किया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर कराया। ऐसा लग रहा है कि भारत और पाकिस्तान का मसला उनकी दैनिक रूटिन में शामिल हो गया है। वे रोज एक बार जरूर इस बारे में बोल रहे हैं। ट्रंप ने शुक्रवार को फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में दावा किया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर कराया और अगर वे सीजफायर नहीं कराते तो परमाणु युद्ध छिड़ सकता था। उन्होंने यह भी दोहराया कि इसके लिए उन्होंने व्यापार का सहारा...

  • सीजफायर 18 मई तक है!

    नई दिल्ली। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने यह कह कर सबको चौंका दिया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर 18 मई तक ही है। उन्होंने यह बात पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में कही है। अमेरिका की एक एजेंसी ने इसकी खबर दी है। बताया जा रहा है कि उन्होंने भारत पर सिंधु जल संधि को लेकर वार्ता शुरू करने का दबाव बनाने के मकसद से यह बात कही है। बहरहाल, मीडिया की खबरों के मुताबिक इशाक डार ने नेशनल असेंबली में कहा, ‘10 मई में दोनों देशों के बीच डीजीएमओ स्तर की बातचीत में 12 मई...

  • ट्रंप की 56 इंच की छाती या मोदी की?

    सवाल क्या हैं? एक, जब हम जीत रहे थे, जो भाजपा बार बार कहती है पीओके पर कब्जा वह सेना करने में समर्थ थी तो अचानक युद्ध विराम क्यों?  किसका दबाव? और किस पर ? भारत पर तो सवाल ही नहीं। अमेरिका 1965, 1971 में कभी नहीं डाल पाया। तो जाहिर है दबाव मोदी पर था। क्यों? दूसरा, लोग पूछ रहे हैं कि अमेरिका की मध्यस्थता से मोदी इनकार क्यों नहीं कर पा रहे? अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहे जितनी कोशिश कर लें वे वापस 56 इंची छाती की अपनी इमेज नहीं लौटा सकते। उनके साथ कोई नहीं है। मगर...

  • उफ! अधूरे अभियान की महानता का बखान

    राज सत्ता की स्थापना में गाथाओं या आख्यानों का बड़ा महत्व है। प्राचीन काल में राजा अपनी महानता स्थापित करने के लिए अनेक प्रकार के यज्ञ कराते थे। उसके बाद ब्राह्मण उसके इर्द-गिर्द आख्यान गढ़ते थे, जिनमें बताया जाता था कि कैसे अमुक राजा को अमुक देवी का या अमुक देवता का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। ध्यान रहे लोगों को बलपूर्वक थोड़े समय के लिए वश में किया जा सकता है लेकिन अगर उनको राजा की अलौकिक शक्तियों में भरोसा होगा तो वे स्वतः उसके सामने झुकेंगे और उसकी सत्ता को स्वीकार करेंगे। अगर यह धारणा बने कि किसी राजा को...

  • ट्रंप की भूमिका पर कांग्रेस का सवाल

    नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर कराने में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भूमिका को लेकर कांग्रेस ने फिर सवाल पूछा है। कांग्रेस ने यह भी जानना चाहा है कि आखिर ट्रंप ने क्यों सीजफायर का ऐलान किया। कांग्रेस पार्टी पहले दिन से यानी 10 मई को सीजफायर की घोषणा के दिन से सवाल पूछ रही है। एक दिन पहले 13 मई को सरकार की ओर से इस पर सफाई दी गई। हालांकि उसमें भी ट्रंप का नाम लिए बगैर सरकार ने कहा कि सीजफायर की बातचीत कोई तीसरा पक्ष नहीं था और व्यापार की बात इसमें...

  • ट्रंप के दावे पर कोई क्यों नहीं बोल रहा?

    इससे भारत की बड़ी किरकिरी हो रही है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बार बार कह रहे हैं कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर कराया। अब तो उन्होंने यहां तक कहना शुरू कर दिया है कि उन्होंने व्यापार रोक देने की धमकी देकर भारत और पाकिस्तान को युद्ध करने से रोका। ट्रंप का दावा है कि उन्होंने परमाणु युद्ध की संभावना खत्म कराई और हजारों लोगों के जान की रक्षा की है। इसमें संदेह नहीं है कि ट्रंप बहुत झूठ बोलते हैं। उनके यहां का मीडिया पहले दिन से गिन रहा है कि उन्होंने कितने झूठ बोले। सवाल...

  • अमेरिकी दखल पर भारत की सफाई

    नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर कराने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावे और साथ ही कश्मीर मसले पर मध्यस्थता करने के उनके बयान पर भारत ने पहली बार आधिकारिक रूप से सफाई दी है। हालांकि अब भी भारत ने राष्ट्रपति ट्रंप या अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो का नाम नहीं लिया है। ट्रंप और रूबियो का नाम लिए बगैर भारत ने मंगलवार को कहा कि जम्मू कश्मीर के मुद्दे पर तीसरे पक्ष का दखल मंजूर नहीं है। इस मुद्दे को भारत और पाकिस्तान आपस में सुलझाएंगे। इसी तरह व्यापर रोकने का दबाव डाल कर सीजफायर...

  • सीजफायर की सारी कहानी सूत्रों के हवाले से

    भारत में (सीजफायर )कितना झूठ और फ्राड हो रहा है इसे यूक्रेन, इजराइल की युद्ध वास्तविकता में समझे। रूस और यूक्रेन के बीच लड़ाई को तीन साल हो गए हैं तो उधर इजराइल व हमास का युद्ध चल रहा है, जिसमें हमास की ओर से प्रॉक्सी के तौर पर यमन के हूती और ईरान की सेना भी शामिल है। इन दोनों युद्धों में जो कुछ भी हो रहा है वह सबके सामने होता है। रूस की ओर से सीधे राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपनी बात रखते हैं और यूक्रेन की ओर से राष्ट्रपति जेलेंस्की बोलते हैं। कुछ मामलों में प्रवक्ता भी...

  • ट्रंप ने धमकी दे सीजफायर कराई!

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश को संबोधित करने से पहले अमेरिका के राष्ट्रपति ने अपने देश में एक भाषण दिया, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे भारत और पाकिस्तान को व्यापार रोकने की धमकी देकर उन्होंने सीजफायर के लिए राजी किया। राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर को लेकर कहा कि उन्होंने दो परमाणु शक्तियों के बीच संघर्ष रोक दिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने भारत-पाकिस्तान के बीच युद्धविराम कराने में मदद की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह स्थायी युद्ध विराम होगा। ट्रंप ने रोका भारत-पाक संघर्ष ट्रंप ने सोमवार को कहा, ‘दोनों देशों के...

  • हे भारत मां, हम इतने कायर, डरपोक और झूठे क्यों?

    हे मां! मेरा शनिवार शाम तब खून खौल उठा जब वैश्विक मीडिया में पाकिस्तानियों के जश्न मनाते वीडियो, फोटो दिखे! पाकिस्तानियों को अपनी सेना और जनरल मुनीर का जयकारा लगाते देखा! उसे यह बताते हुए सुना कि सऊदी अरब, कतर, ईरान और अमेरिका ने सीजफायर कराया। फिर अचानक दो घंटे बाद मालूम हुआ कि कश्मीर से लेकर कच्छ तक वापिस पाकिस्तानी ड्रोन, मिसाइल के धमाके हैं। आकाश में वह लाइव नजारा चल ही रहा था कि तभी भारत के प्रोपेगेंडा याकि झूठ की मशीनरी, रक्षा, विदेश मंत्रालय का कथित मैनेजमेंट हम भारतीयों को बहकाने के लिए यह ब्रेकिंग न्यूज देते...

  • सीजफायर मान रहा पाकिस्तान

    नई दिल्ली। पाकिस्तान ने कहा है कि वह भारत के साथ हुए सीजफायर का पूरी ईमानदारी से पालन करेगा। उसने कहा है कि वह लड़ाई बंद करने के वादे पर कायम रहेगा। हालांकि इसी बीच उसने यह झूठा दावा भी किया है कि भारत की सेना सीजफायर का उल्लंघन करके हमला कर रही है। गौरतलब है कि सीजफायर का फैसला शनिवार की शाम से लागू हुआ था लेकिन पाकिस्तान ने तीन घंटे बाद ही उसका उल्लंघन किया और जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में फायरिंग की। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट...

और लोड करें