व्यापार संधि के खिलाफ उतरेगी कांग्रेस
ऐसा लग रहा है कि कांग्रेस पार्टी जो काम मनरेगा बचाओ आंदोलन में नहीं कर पाई वह अमेरिका के साथ व्यापार संधि के मामले में करना चाहती है। राहुल गांधी ने इसका माहौल बना दिया है। उन्होंने चार दिन तक लगातार सोशल मीडिया में व्यापार संधि की शर्तों को लेकर सरकार पर हमला किया। राहुल ने सबसे ज्यादा किसानों के मुद्दे पर फोकस किया है। जानकार सूत्रों का कहना है कि मजदूरों में वैसी एकता नहीं है, जैसी किसानों में है। किसानों ने केंद्र सरकार के तीन विवादित कृषि कानूनों को वापस कराया। उसके बाद केंद्र सरकार ने किसानों से...