47 लाख मतदाताओं की आपत्तियों का निपटारा
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में विचाराधीन श्रेणी में रखे गए 60 लाख मतदाताओं में से 47 लाख मतदाताओं की आपत्तियों का निपटारा कर दिया गया है। हालांकि चुनाव आयोग ने यह नहीं बताया है कि इनमें से कितने लोगों के नाम काटे गए हैं। बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि करीब 47 लाख आपत्तियों का निपटारा 31 मार्च तक कर दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने बताया कि उसे यह जानकारी 31 मार्च को हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस ने एक चिट्ठी के जरिए दी। हाई कोर्ट ने बताया है कि हर दिन दो लाख तक आपत्तियों को निपटाया...