कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम के बेटे और तमिलनाडु की शिवगंगा सीट के सांसद कार्ति चिदंबरम ने कहा है कि देश में एक नई पार्टी की जरुरत है। उन्होंने तमाम पारंपरिक पार्टियों से अलग हट कर एक ऐसी पार्टी की जरुरत बताई है, जो देश के शहरी विकास का ध्यान रखने वाली पार्टी है। यानी उसका सारा फोकस शहरों के बुनियादी ढांचे का सुधार करने पर हो और तेजी से हो रहे शहरीकरण की जरुरतों को पूरा करने पर हो। वे चाहते हैं कि यह पार्टी तमाम किस्म के भावनात्मक मुद्दों से अलग रहे।
कार्ति चिदंबरम ने इस नई पार्टी का आइडिया सुझाते हुए कहा है कि यह पार्टी जाति, धर्म, भाषा जैसे मुद्दों पर बात नहीं करेगी या उस पर ध्यान नहीं देगी। इसकी बजाय पार्टी शहरी मुद्दों, लोगों के आरामदेह जीवन, बुनियादी ढांचे के विकास, नागरिक सेवाओं आदि पर ध्यान दे। उन्होंने इसके लिए ‘नगर’ नाम सुझाया है। ‘एनएजीएआर’ का मतलब उन्होंने बताया है ‘नेशनल अलायंस फॉर गवर्नेंस एंड रिन्यूअल’। उनके इस बयान पर कांग्रेस ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। ध्यान रहे उनके पिता पी चिदंबरम ने भी पिछले दिनों विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के अस्तित्व को लेकर बयान दिया था, तब भी कांग्रेस पार्टी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.




