भारतीय जनता पार्टी से निकाले गए बसनगौड़ा पाटिल यतनाल ने नई हिंदू पार्टी बनाने का संकेत दिया है। यह कर्नाटक भाजपा की खासियत है कि उसके निकाले गए नेता पार्टी बनाते हैं या पार्टी से नाराज होकर जो नेता अलग होते हैं, वे भी पार्टी बनाते हैं और थोड़े समय अलग राजनीति करने के बाद वापस भाजपा में लौट आते हैं।
तभी पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और उनके बेटे प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र का विरोध कर रहे यतनाल को छह साल के लिए पार्टी से निकाला गया तभी यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि वे अलग पार्टी बनाएंगे।
कर्नाटक में यतनाल का नया सियासी दांव
उनसे पहले खुद येदियुरप्पा ने अलग पार्टी बनाई थी। उन्होंने कर्नाटक जनता पार्टी नाम से अलग पार्टी बनाई और 2013 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को बड़ा नुकसान पहुंचाया। हालांकि उनकी पार्टी को भी कोई खास फायदा नहीं हुआ।
बाद में उन्होंने अपनी पार्टी का विलय भाजपा में कर दिया। इसी तरह बेल्लारी के रेड्डी बंधुओं को भाजपा ने पार्टी से निकाला तो उन्होंने भी अलग पार्टी बनाई थी। पिछले साल लोकसभा चुनाव से ठीक पहले जनार्दन रेड्डी ने अपनी पार्टी कल्याण राज्य प्रगति पक्ष का भाजपा में विलय कर दिया। भाजपा के नेता बी श्रीरामुलू ने भी बीएसआर कांग्रेस नाम से पार्टी बनाई थी। उनकी पार्टी का विलय तो भाजपा में नहीं हुआ लेकिन वे भाजपा में लौट गए।
Also Read: फिर सालियान और सुशांत का मामला
Pic Credit : ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



