इजराइल जा रहा विमान हाईजैक करने की कोशिश
नई दिल्ली। बुधवार को भारतीय पायलट की बहादुरी और सूझबूझ साथ ही विमान के यात्रियों के साहस के कारण एक बहुत बड़ी घटना टल गई। दुबई से इजराइल जा रहे एक विमान को हवा में हाईजैक करने की कोशिश हुई। विमान के को पायलट ने ही विमान हाईजैक करने का प्रयास किया, जिसे विमान के भारतीय पायलट ने विफल कर दिया। इस दौरान दोनों पायलटों के बीच मारपीट हुई और विमान भी एक मिनट के अंदर 17 हजार फीट नीचे गिरा। इसमें कई यात्री घायल हुए। बाद में लड़ाकू विमानों के घेरे में विमान की लैंडिंग कराई गई। हाईजैक करने...