इजराइल को समझौता कबूल नहीं
नई दिल्ली। इजराइल ने अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते को स्वीकार करने से इनकार कर दिया है। उसने कहा है कि वह समझौते को नहीं मानेगा। इतना ही नहीं समझौते से नाराज इजराइल ने कहा है कि वह अमेरिका का गुलाम नहीं है। गौरतलब है कि इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से नाराजगी जताई थी और लेबनान पर हमला रोकने को कहा था। लेकिन अब इजराइल ने साफ कर दिया है कि वह लेबनान पर हमले जारी रखेगा। गौरतलब है कि ईरान ने लेबनान को शांति समझौते में शामिल किया...