Rajnath Singh

  • युद्ध में ड्रोन व काउंटर ड्रोन की बड़ी भूमिका, हमें आत्मनिर्भर ड्रोन इकोसिस्टम की जरुरत : राजनाथ

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित नेशनल डिफेंस इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए कहा कि आज जब पूरी दुनिया रूस और यूक्रेन के साथ-साथ ईरान-इजरायल के बीच जारी संघर्ष को देख रही है, तो हम साफ देख सकते हैं कि फ्यूचर वॉरफेयर में ड्रोन्स और काउंटर-ड्रोन टेक्नोलॉजी की बहुत बड़ी भूमिका है।  उन्होंने बताया कि आज भारत में एक ऐसे ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम के निर्माण की जरूरत है, जिसमें हम पूरी तरह आत्मनिर्भर हों। यह आत्मनिर्भरता सिर्फ प्रोडक्ट के स्तर पर ही नहीं बल्कि कंपोनेंट के स्तर पर भी जरूरी है। यानी ड्रोन के...

  • भारत और फ्रांस भरोसेमंद रणनीतिक साझेदार हैं: राजनाथ सिंह

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि भारत और फ्रांस का सहयोग असीमित है और दोनों देशों की पारस्परिक लाभकारी साझेदारी की कोई सीमा नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत और फ्रांस भरोसेमंद रणनीतिक साझेदार हैं। उन्होंने आगे कहा कि हमने भारत-फ्रांस साझेदारी में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि देखी जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने डिजिटल माध्यम से एच125 हेलीकॉप्टरों की फाइनल असेंबली लाइन का अनावरण किया। टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स और एयरबस हेलीकॉप्टर्स की टीमों को इस पहल के लिए मेरी बधाई, जो उच्च स्तरीय विनिर्माण में हमारी साझेदारी को विस्तार देने की हमारी...

  • राजनाथ से मिलीं फ्रांस की रक्षा मंत्री

    बेंगलुरू। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में दोपक्षीय वार्ता की तो फ्रांस की रक्षा मंत्री ने बेंगलुरू में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। फ्रांस की रक्षा मंत्री कैथरीन वॉट्रिन ने मंगलवार को कर्नाटक के कोलार में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने बेंगलुरु में भारत और फ्रांस के छठे सालान डिफेंस डायलॉग की संयुक्त रूप से अध्यक्षता की। बैठक में अगले 10 साल के लिए रक्षा सहयोग समझौते पर चर्चा हुई। साथ ही भारत में हैमर मिसाइल बनाने के लिए एक साझा उद्यम पर समझौता ज्ञापन पर...

  • ‘हमें 5 साल में वो करना है, जो दूसरे देश 20 साल में करते हैं: राजनाथ सिंह

    रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का कहना है कि देश एडवांस्ड मीडियम कॉम्बेट एयरक्राफ्ट यानी एमका के डिजाइन और डेवलपमेंट की ओर तेजी से बढ़ रहा है। पूर्व में भी एयरो इंजन के क्षेत्र में महारथ हासिल करने के कई प्रयास किए हैं। अब समय आ गया है कि हमारे जो प्रयास अधूरे रह गए थें, उनको हम पूरा करें।   रक्षा मंत्री सोमवार को गैस टरबाइन रिसर्च स्टेब्लिशमेंट बेंगलुरु में विशेषज्ञों के बीच बोल रहे थे। रक्षामंत्री ने विशेषज्ञों व शोधकर्ताओं से कहा, “अगर किसी इंजन को विकसित करने में 25 साल लग रहे हैं, तो भारत की मौजूदा स्थिति , हमारी...

  • तमिलनाडु दौरे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को तमिलनाडु के ईशा योग केंद्र में आयोजित होने वाले 33वें महाशिवरात्रि समारोह में भाग लेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया, "महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर मैं सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। आज मैं कोयंबटूर के ईशा योग केंद्र में महाशिवरात्रि समारोह में शामिल होने जा रहा हूं। मुझे इसका बेसब्री से इंतजार है। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, राजनाथ सिंह दोपहर 4:15 बजे फ्लाइट से कोयंबटूर पहुंचेंगे। हवाई अड्डे से वे शाम 4:25 बजे एक निजी हेलीकॉप्टर से ईशा योग केंद्र के लिए रवाना होंगे, जहां वे मुख्य...

  • बजट सत्र: राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक

    संसद के बजट सत्र से पहले केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को सर्वदलीय बैठक हुई। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने जानकारी दी कि संसद भवन परिसर में हुई बैठक में 39 राजनीतिक दलों के 51 सांसदों ने हिस्सा लिया। किरेन रिजिजू ने सभी दलों से बजट सत्र के दौरान सहयोग की अपील की।  सर्वदलीय बैठक के बाद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कई नेताओं ने सुझाव दिए हैं, जिन्हें हमने नोट किया है। हमने अपील की है कि ये साल का पहला सत्र है। सभी पार्टियां सहयोग करें और सदन को...

  • ‘ऑपरेशन पवन’ में शामिल रहे शांति सैनिकों के योगदान को मान्यता : राजनाथ सिंह

    ‘ऑपरेशन पवन’ में भारतीय सेनाओं ने अद्भुत साहस, शौर्य और पराक्रम का परिचय दिया। कई सैनिकों ने कर्तव्य की राह पर चलते हुए वीरगति प्राप्त की। उनका साहस और बलिदान हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा होनी ही चाहिए। बुधवार को सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस के अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यह बात कही।  भारतीय सेना के कई वीर जवानों ने वर्ष 1987 से 1990 के बीच श्रीलंका में शांति, स्थिरता और क्षेत्रीय सद्भाव बनाए रखने के लिए चलाए गए 'ऑपरेशन पवन' में सर्वोच्च बलिदान दिया था। सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस के मौके पर राजनाथ...

  • राजनाथ सिंह ने किया अशोक लेलैंड इलेक्ट्रिक व्हीकल प्लांट का उद्घाटन

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को राजधानी के सरोजनी नगर क्षेत्र में अशोक लेलैंड के अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) प्लांट का उद्घाटन किया। इस दौरान रक्षा मंत्री ने कहा कि भविष्य इलेक्ट्रिक वाहनों का है, इसी दिशा में भारत आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आने वाले वर्षों में पारंपरिक ईंधन से चलने वाले वाहनों की जगह इलेक्ट्रिक वाहन प्रमुख होंगे। पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से ईवी को बढ़ावा देना आवश्यक है और सरकार भविष्य की तकनीकों पर विशेष ध्यान दे रही है। इसके लिए नियमों को...

  • उच्च शिक्षण संस्थानों की संख्या बढ़कर 70,000 के पार: राजनाथ सिंह

    हाल ही में पकड़े गए एक आतंकी मॉड्यूल में कुछ डॉक्टरों की संलिप्तता पर चिंता व्यक्त करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि केवल डिग्री प्राप्त कर लेना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि शिक्षा के साथ संस्कार भी अनिवार्य हैं। उन्होंने कहा कि जो डॉक्टर पर्चे पर हमेशा ‘आरएक्स’ लिखते हैं, वे ‘आरडीएक्स’ कैसे लिख सकते हैं। यह प्रश्न हमें आत्ममंथन के लिए विवश करता है। शिक्षा का उद्देश्य केवल पेशेवर सफलता नहीं, बल्कि सदाचार, नैतिकता और मानवीय व्यक्तित्व का निर्माण भी होना चाहिए। यही भारतीय शिक्षा दर्शन की मूल आत्मा है, जिससे समाज में समरसता और शांति...

  • राजनाथ सिंह ने खालिदा जिया के निधन पर जताया शोक

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के निधन पर गहरा शोक जाहिर किया है। राजनाथ सिंह गुरुवार को नई दिल्ली स्थित बांग्लादेश उच्चायोग पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री एवं बीएनपी की चेयरपर्सन बेगम खालिदा जिया के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।  उन्होंने बांग्लादेश उच्चायोग में मौजूद शोक-पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए। विशेषज्ञों का कहना है कि बेगम जिया के निधन से न केवल बांग्लादेश, बल्कि पूरे क्षेत्र की राजनीति में एक युग का अंत हो गया है। वहीं राजनाथ सिंह ने लिखा कि भारत सरकार और भारतीय जनता बेगम जिया के परिवार तथा बांग्लादेश के...

  • आज पूरी दुनिया कान खोलकर सुनती है कि भारत क्या बोल रहा है: राजनाथ सिंह

    देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्र प्रेरणा स्थल के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को राष्ट्र प्रेरणा स्थल के निर्माण के लिए बधाई देते हुए कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारत की एकता और अखंडता के लिए लंबा संघर्ष किया और धारा 370 के विरोध में अपने प्राणों का बलिदान किया। उन्होंने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी के इस सपने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा किया।   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज भारत की आर्थिक और वैश्विक हैसियत अभूतपूर्व स्तर पर पहुंच चुकी है। उन्होंने दावा किया कि देश में महंगाई दर...

  • ‘ऑपरेशन सिंदूर’ भारत की उच्च और प्रभावी सैन्य क्षमता का प्रदर्शन : राजनाथ सिंह

    'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान आतंकवादी ठिकानों को नष्ट करने में भारतीय वायुसेना द्वारा प्रदर्शित साहस, गति और सटीकता की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रशंसा की। रक्षा मंत्री ने कहा कि इस ऑपरेशन के बाद पाकिस्तान की ओर से की गई गैर-जिम्मेदाराना प्रतिक्रिया को भी वायुसेना ने अत्यंत प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया।  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कहना है कि 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारतीय सशस्त्र बलों ने उच्च-प्रभावी क्षमता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय वायुसेना को तकनीकी रूप से उन्नत, संचालन में फुर्तीली, रणनीतिक रूप से आत्मविश्वासी और भविष्य उन्मुख शक्ति बताया। उन्होंने कहा...

  • छावनी क्षेत्रों को और अधिक स्मार्ट, ग्रीन और सिटीजन-फ्रैंडली बनाना है: राजनाथ सिंह

    भविष्य की चुनौतियां हमारे सामने मुंह खोले खड़ी हैं। हमें उन चुनौतियों से भी निपटना है। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यह बात मंगलवार को कही। वह रक्षा संपदा दिवस पर आयोजित एक समारोह में बोल रहे थे।   यहां उन्होंने इन चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे में एक बुनियादी प्रश्न हमारे सामने खड़ा होता है, कि क्या हम केवल प्रक्रियाओं को चलाने वाले संगठन बने रहेंगे, या एक ऐसे संस्थान बनेंगे जो सीखता भी है, बदलता भी है और रास्ता भी दिखाता है। उन्होंने रक्षा संपदा के इस संगठन के अंदर इनोवेशन और नियमित उन्नति...

  • आत्मनिर्भरता से भारत के डिफेंस इंडस्ट्रियल इकोसिस्टम में आ रहा बड़ा बदलाव

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस (एएफएफडी) पर कहा कि सरकार देश को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और भारत के डिफेंस इकोसिस्टम में तेजी से बदलाव आ रहा है। अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एक समय ऐसा भी था, जब देश हथियारों के लिए पूरी तरह आयात पर निर्भर था, लेकिन अब परिस्थितियां तेजी से बदल रही हैं।  पिछले 10 वर्षों में भारत के रक्षा उत्पादन में 174 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो 2014-15 में 46,000 करोड़ रुपए से बढ़कर 2024-25 में रिकॉर्ड 1.51 लाख करोड़ रुपए हो...

  • राजनाथ सिंह के नेहरू पर दिए बयान पर विपक्ष हमलावर

    रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू पर दिए हालिया बयान पर विपक्ष हमलावर है। बुधवार को समाजवादी पार्टी, कांग्रेस समेत कई नेताओं ने राजनाथ सिंह के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे असल मुद्दों से ध्यान भटकाने की साजिश बताया। समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "वह बहुत सीनियर और अनुभवी नेता हैं, और वह देश के रक्षा मंत्री हैं। मैं उनसे बस इतना ही कहूंगा कि कम से कम, अग्निवीर जैसी योजनाएं, जो हमारे सैनिकों को अस्थाई नौकरियां देती हैं, उन्हें खत्म करके उन्हें परमानेंट नौकरियां...

  • शांति और संवाद में विश्वास रखता है भारत : राजनाथ सिंह

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित 'चाणक्य डिफेंस डायलॉग 2025' को संबोधित करते हुए कहा कि बदलते वैश्विक परिदृश्य में भारत आज संतुलन और जिम्मेदारी की आवाज बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि इंडो-पैसिफिक और ग्लोबल साउथ के देश भारत को एक भरोसेमंद साझेदार के रूप में देखते हैं।   भारतीय सेना के इस संवाद कार्यक्रम का इस वर्ष का शीर्षक ‘रिफार्म टू ट्रांसफॉर्म-सशक्त, सुरक्षित और विकसित भारत’ है। यहां राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत शांति और संवाद में विश्वास रखता है, लेकिन जब बात संप्रभुता और जनता की सुरक्षा की आती है, तो भारत...

  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को कुरुक्षेत्र में हरियाणा पवेलियन का करेंगे उद्धाटन

    केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को कुरुक्षेत्र आएंगे और चल रहे इंटरनेशनल गीता महोत्सव में हरियाणा पवेलियन का उद्घाटन करेंगे।  कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की ओर से द्रौपदी कूप इलाके में बनाया गया यह पवेलियन, परफॉर्मेंस, एग्जीबिट और कलात्मक शोकेस के जरिए हरियाणा की समृद्ध लोक परंपराओं और प्राचीन सांस्कृतिक विरासत को पेश करेगा। पवेलियन के उद्घाटन के साथ ही रक्षा मंत्री कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के श्रीमद्भगवद्गीता सदन में तीन दिन के इंटरनेशनल गीता सेमिनार का भी उद्घाटन करेंगे। इस सेमिनार में भारत और विदेश के जाने-माने विद्वान भगवद् गीता के ग्लोबल संदेश, इसकी दार्शनिक गहराई और आज के समाज में इसकी...

  • दिल्ली विस्फोटः रक्षा मंत्री ने कहा दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा

    देश की राजधानी दिल्ली में हुए विस्फोट पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को स्पष्ट शब्दों में कहा है कि दोषियों को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने 10 नवंबर को दिल्ली में हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।   राजनाथ सिंह ने कहा कि देश की प्रमुख जांच एजेंसियां इस घटना की तीव्र और गहन जांच कर रही हैं, और जांच के निष्कर्ष जल्द ही सार्वजनिक किए जाएंगे। उन्होंने राष्ट्र को आश्वस्त किया कि इस दुखद घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा और किसी...

  • भारत की प्रतिष्ठा अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बढ़ी है: राजनाथ सिंह

    भाजपा के वरिष्ठ नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को बांका में एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए दावा किया कि प्रथम चरण के मतदान का प्रचार अभियान समाप्त होने के बाद जो रुझान सामने आया है, उससे साफ है कि दो तिहाई बहुमत से यहां एक बार फिर एनडीए की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि आज 20 सालों से नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार बिहार में है, लेकिन कोई माई का लाल नहीं है जो नीतीश कुमार के दामन पर भ्रष्टाचार का दाग लगा सकता है। इसके पहले भी राजद...

  • आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक में शामिल देशों ने भारत की जमकर की सराहना

    भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 31 अक्टूबर को मलेशिया के कुआलालंपुर में दूसरी भारत-आसियान रक्षा मंत्रियों की अनौपचारिक बैठक के दौरान आसियान के रक्षा मंत्रियों के साथ मुलाकात की। बैठक के दौरान, मंत्रियों ने भारत-प्रशांत क्षेत्र में शांति और स्थिरता में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की और क्षेत्रीय स्तर पर नई दिल्ली के साथ रक्षा सहयोग को गहरा करने की मांग की।  रक्षा मंत्री ने अपने संबोधन में बताया कि भारत-आसियान रक्षा मंत्रियों की दूसरी अनौपचारिक बैठक, आसियान के साथ भारत की व्यापक रणनीतिक साझेदारी, विशेष रूप से 2026-2030 के लिए आसियान-भारत कार्य योजना के रक्षा...

और लोड करें