women reservation bill

  • महिला बिल पर भाजपा सरकारों का तमाशा

    महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं में 33 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए नारी शक्ति वंदन कानून पर भाजपा का तमाशा जारी है। संसद में बिल लाने, भाषण देने और राष्ट्रीय चैनल पर देश को संबोधित करने का काम प्रधानमंत्री कर चुके हैं। अब बारी भाजपा की राज्य सरकारों की है। भाजपा की राज्य सरकारें विधानसभा का सत्र बुला कर उसमें परिसीमन और महिला आरक्षण के प्रस्ताव मंजूर कर रही हैं और सत्र में कांग्रेस व अन्य विपक्षी पार्टियों की आलोचना कर रही हैं। सोचें, भाजपा विरोधी पार्टियों की आलोचना के लिए विधानसभा के विशेष सत्र बुलाए जा रहे...

  • सरकारी पार्टी का देश भर में प्रदर्शन

    आमतौर पर भारत में विपक्ष हार का रोना रोता है और सत्तापक्ष जीत का जश्न मनाता है। विपक्ष चुनाव आयोग सहित सभी संस्थाओं, यहां तक कि स्पीकर के ऊपर भी पक्षपात के आरोप लगाता है और सरकार उनका बचाव करती है। विपक्ष धांधली और गड़बड़ी के आरोप लगाता है और सरकार सब कुछ ठीक होने का दावा करती है। विपक्ष प्रदर्शन करता है और सत्तापक्ष के लोग सत्ता की मौज लेते हैं। लेकिन अभी देश में एक अनोखी उलटबांसी देखने को मिल रही है। देश भर में सत्तापक्ष प्रदर्शन कर रहा है और विपक्ष को समझ ही नहीं आ रहा...

  • विपक्ष कैसे रोक देता है सरकार को?

    सरकार अपने जिस एजेंडे को लागू करने में किसी भी कारण से विफल हो जाती है उसके बारे में कहा जाता है कि विपक्ष ने और खास कर कांग्रेस ने नहीं करने दिया। दूसरी प्रादेशिक पार्टियों पर भी ठीकरा फोड़ा जाता है। हैरानी की बात है कि सरकार इतनी शक्तिशाली है, जिसने तमाम विवादित मुद्दों का निपटारा कर दिया। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35 समाप्त करा दिया। जम्मू कश्मीर का बंटवारा भी करा दिया। नागरिकता संशोधन कानून यानी सीएए पास करा लिया। तीन तलाक को अपराध बनाने का कानून भी पास करा लिया। इस तरह के अनगिनत...

  • बिना कानून बने संशोधन हो रहा था

    सोचें, सरकार नारी शक्ति वंदन कानून में संशोधन के बिल को लेकर कितनी अगंभीर थी कि उसने इस कानून को लागू किए बगैर ही संशोधन का प्रस्ताव पेश कर दिया था। इससे यह भी साफ हो रहा है कि सरकार सब कुछ दिखावे के लिए कर रही थी। उसको असल में कानून नहीं बनवाना था। उसे असल में पश्चिम बंगाल के चुनाव से पहले एक मुद्दा चाहिए था। सरकार को भी पता है कि नारी शक्ति वंदन कानून पहले से है और उसे एक टाइमलाइन पर लागू कर दिया जाएगा। लेकिन बंगाल के चुनाव में अगर महिला आरक्षण का मुद्दा...

  • मोदी का आखिरी दांव!

    नरेंद्र मोदी बतौर प्रधानमंत्री तय कर दे रहे हैं कि उनके बाद संघ परिवार का कोई नेता प्रधानमंत्री नहीं बने! यह वैसा ही क्षण है जैसा कभी वीपी सिंह का था। वीपी सिंह ने तिकड़मों (भाग्य भी कह सकते हैं) से प्रधानमंत्री पद पाया था। तब उन्होंने क्या सपने बुने? अपने आपको मसीहा, इतिहास पुरूष, समाज को बदल देने की क्रांतिकारिता में वह नींव सोची, जिससे सत्ता पक्की होगी। वापिस चुनाव जितेंगें। और मरने के बाद राजा नहीं फकीर है देश की तकदीर है की स्मृति में उनकी मूर्तियां गली मोहल्लों में लगी हुई होंगी। पर आज क्या कोई नामलेवा...

  • संसद में हारी मोदी सरकार

    नई दिल्ली। नारी शक्ति वंदन कानून में संशोधन के लिए लाए गए संविधान के 131वें संशोधन विधेयक को लोकसभा ने खारिज कर दिया है। पहली बार ऐसा हुआ है कि नरेंद्र मोदी सरकार का लाया हुआ कोई बिल लोकसभा से पास नहीं हो सका। दो दिन की चर्चा के बाद शुक्रवार की शाम साढ़े सात बजे के करीब संविधान संशोधन विधेयक को वोटिंग के लिए रखा गया। बिल के पक्ष में 298 और विरोध में 230 वोट पड़े। चूंकि यह संविधान संशोधन बिल था इसलिए इसे पास कराने के लिए विशेष बहुमत की जरुरत थी। इस विधेयक को पास कराने...

  • शाह ने दिया चर्चा का जवाब

    नई दिल्ली। संविधान के 131वें संशोधन विधेयक पर दो दिन तक हुई चर्चा के बाद शुक्रवार की शाम को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चर्चा का जवाब दिया। उन्होंने  महिला आरक्षण को लेकर अब तक हुई राजनीति का ब्योरा दिया और बताया कि कब कब बिल पेश किया गया और कैसे उसे पास नहीं होने दिया। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने सहयोगी दलों से विरोध करा कर हर बार बिल को पास होने से रोका। अमित शाह ने अपने भाषण में यह भी बताया कि भाजपा ने महिलाओं के लिए कितना काम किया है।...

  • संसद में तृणमूल की 40 फीसदी महिलाएं

    महिला आरक्षण को लेकर देश की लगभग सारी पार्टियां पाखंड कर रही हैं। सबसे बड़ा पाखंड भाजपा का है, जिसने नारी शक्ति वंदन नाम से महिला आरक्षण बिल पास कराया है लेकिन न तो पार्टी के संगठन में महिलाओं को कोई खास जिम्मेदारी देती है और न चुनाव में 10-15 फीसदी से ज्यादा टिकट महिलाओं को देती है। कांग्रेस भी दशकों से यह पाखंड कर रही है कि वह महिला आरक्षण के पक्ष में है। सोनिया गांधी के 20 साल तक अध्यक्ष रहने के बावजूद कांग्रेस न तो संसद में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ा सकी और न राज्यों की विधानसभाओं...

  • महिला आरक्षण विधेयक पर फरवरी में सुनवाई

    नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार महिला आरक्षण विधेयक से जुड़ी याचिका पर सुनवाई की। लोकसभा चुनाव से पहले महिला आरक्षण विधेयक को तत्काल लागू करने की मांग इस याचिका में की गई है। यह याचिका कांग्रेस नेता जया ठाकुर ने दायर की है। मामला जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की बेंच में सूचीबद्ध था। हालांकि पिछली सुनवाई की तरह केंद्र सरकार की तरफ से कोई वकील मौजूद नहीं था, इसलिए सुनवाई एक बार फिर स्थगित कर दी गई। अगली सुनवाई तीन हफ्ते बाद होगी। अदालत ने वकील की मौजूदगी न होने पर नोटिस जारी कर जवाब भी...

  • महिला आरक्षण का मुद्दा ठंडे बस्ते में!

    केंद्र सरकार ने संसद का विशेष सत्र बुला कर महिला आरक्षण का बिल पास कराया था। नए संसद भवन में पहला विधायी काम यही हुआ था कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम यानी महिला आरक्षण बिल पेश हुआ था। आनन-फानन में उसे दोनों सदनों से पास कराया गया और उसके बाद राष्ट्रपति की मंजूरी से यह कानून भी बन गया। विशेष सत्र खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले दौर में जिन चुनावी राज्यों में गए वहां उन्होंने अपनी जनसभाओं में इस कानून का जिक्र किया। इसका श्रेय लिया कि दशकों से जो काम लंबित था और कोई पार्टी...

  • महिला आरक्षण बिल कानून बना

    नई दिल्ली। नारी शक्ति वंदन अधिनियम नाम से लाया गया महिला आरक्षण बिल अब कानून बन गया है। संसद के दोनों सदनों से पास होने के बाद अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी इस पर दस्तखत कर दिया है। राष्ट्रपति के दस्तखत के बाद केंद्र सरकार ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है। यह कानून बन जाने से लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में 33 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हो जाएंगी। हालांकि, कानून के मुताबिक महिला आरक्षण नई जनगणना और परिसीमन के बाद लागू किया जाएगा। बहरहाल, अब यह कानून मंजूरी के लिए विधानसभाओं में भेजा जाएगा। इसे...

  • आधी आबादी को तैंतीस फ़ीसदी ही आरक्षण क्यों?

    कुछ अपवादों के आधार पर ये फ़ैसला करना कि महिलाएँ अपने प्रशासनिक दायित्वों को निभाने में सक्षम नहीं हैं इसलिए फ़िलहाल उन्हें एक-तिहाई सीटों पर ही आरक्षण दिया जा रहा है यह ठीक नहीं है। ये सूचना कि भविष्य में उन्हें इनकी आबादी के अनुपात में आरक्षण दे दिया जाएगा सपने दिखाने जैसा है। अगर हमारी सोच नहीं बदली और मौजूदा ढर्रे पर ही महिलाओं के नाम पर ये ख़ानापूर्ति होती रही तो कभी कुछ नहीं बदलेगा।   तैंतीस फ़ीसदी ही क्यों, पचास फ़ीसदी आरक्षण महिलाओं के लिए होना चाहिए। इस पचास फ़ीसदी में से दलित और वंचित समाज की महिलाओं...

  • महिलाओं को टिकट देने में कांग्रेस, भाजपा दोनों फिसड्डी

    लोकसभा और विधानसभाओं में महिला आरक्षण बिल पास होने के बाद सारी पार्टियां पीठ थपथपा रही हैं और छाती पीट कर अपनी प्रतिबद्धता पूरी करने का ऐलान कर रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय गए, जहां बड़ी संख्या में महिलाएं इकट्ठा थीं और प्रधानमंत्री ने उनके पैर छुए। दूसरी ओर उसी समय कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रेस कांफ्रेंस करके महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता जताई। लेकिन हकीकत यह है कि महिलाओं को टिकट देने के मामले में दोनों पार्टियां फिसड्डी हैं। इस बात को समझने के लिए बहुत पीछे जाने की जरूरत नहीं है।...

  • मोदी ने कहा, गारंटी पूरी की

    नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों से महिला आरक्षण बिल पास होने के बाद  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐलान किया कि उन्होंने नारी विकास का नया युग शुरू होने की जो गारंटी दी थी उसे पूरा कर दिया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी बरसों से इसके लिए प्रयास कर रही थी। संसद से महिला आरक्षण बिल पास होने के दूसरे दिन शुक्रवार को नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में बड़े जश्न का आयोजन किया, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी ने हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने महिला आरक्षण बिल पास होने का जिक्र करते हुए कहा कि जब मजबूत सरकार होती है...

  • महिला आरक्षण बिल राज्यसभा में सर्वसम्मति से पारित

    Women Reservation Bill :- राज्यसभा में गुरुवार रात महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन अधिनियम विधेयक, 2023) को सर्वसम्मति से पारित किया। विधेयक के पक्ष में 214 वोट पड़े, जबकि इस विधेयक के खिलाफ किसी ने मतदान नहीं किया। मतदान के दौरान स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी राज्यसभा में मौजूद रहे। राज्यसभा में गुरुवार रात मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा के सांसदों से महिला आरक्षण बिल को सर्वसम्मति से पारित करने का अनुरोध किया था। विधेयक के पारित होने के बाद सभापति धनखड़ ने कहा, ''यह एक सुखद संयोग है कि हिंदू रीति के अनुसार आज पीएम...

  • क्या इस आरक्षण से जीत आरक्षित होगी…?

    भोपाल। यद्यपि अभी अगले लोकसभा चुनाव में करीब 200 दिवस की देरी है, लेकिन अपनी राजनीतिक संभावनाओं से डरे-सहमे राजनेताओं ने अपने राजनीतिक दांव खेलना शुरू कर दिए हैं, इसका ताजा उदाहरण देश पर पिछले 9 सालों से राज कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी और भाजपा है, जिन्होंने देश की आधी आबादी को पूरा हक देने की कोशिश की है, उन्हें 'आरक्षण' का झुनझुना पकड़ा कर। जबकि भाजपा सहित सभी दलों को यह पता है कि सिर्फ अगले 100 दिनों बाद मध्य प्रदेश सहित पांच राज्यों में विधानसभाओं के चुनाव होना है और उनके परिणाम ही देश की जनता...

  • आरक्षण के फॉर्मूले से फायदा या नुकसान?

    लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं में महिला आरक्षण का जो फॉर्मूला बनाया गया है उससे फायदा होगा या नुकसान? फायदे और नुकसान का सवाल महिलाओं के लिए भी है और उनके चुनाव क्षेत्र के लिए भी है। ध्यान रहे महिला आरक्षण की व्यवस्था रोटेशन के आधार पर होगी। यानी एक बार जो क्षेत्र महिला के लिए आरक्षित होगा वह दूसरी बार नहीं होगा। सोचें, ऐसे में कौन सांसद उस क्षेत्र के विकास पर ध्यान देगा? अगर सांसद को पता है कि अगली बार उसको इस सीट से नहीं लड़ना है तो वह चुनाव जीतने के बाद दूसरी सीट की तलाश...

  • महिला कानून तुरंत लागू हो:खडगे

    नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल पर गुरुवार को राज्यसभा में चर्चा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष और उच्च सदन में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस कानून को तुरंत लागू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इसे क्यों जनगणना और परिसीमन के नाम पर आगे के लिए टाला जा रहा है, इसे तुरंत लागू करना चाहिए। उन्होंने कानून में अन्य पिछड़ी जातियों के लिए आरक्षण का प्रावधान करने की भी मांग की। उनके जवाब में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि सरकार कानून के हिसाब से काम करती है। नड्डा ने यह भी कहा कि कांग्रेस को...

  • मोदी ने सभी सदस्यों को श्रेय दिया

    नई दिल्ली। लोकसभा से महिला आरक्षण बिल पास होने के एक दिन बाद गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मामले का श्रेय सभी सांसदों को दिया। संसद के विशेष सत्र के चौथे दिन गुरुवार की सुबह लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोलने के लिए खड़े हुए। उन्होंने कहा- कल भारत की संसदीय यात्रा का एक स्वर्णिम पल था। उस पल के हकदार इस सदन के सभी सदस्य हैं। सभी दल के सदस्य हैं। सभी दल के नेता भी हैं। सदन हों या सदन के बाहर हों, वे भी उतने ही हकदार हैं। प्रधानमंत्री...

  • राज्यसभा में पेश हुआ महिला आरक्षण बिल

    Women Reservation Bill :- गुरुवार को राज्यसभा में महिला आरक्षण विधेयक पेश कर दिया गया। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल (128 संविधान संशोधन विधेयक) पेश किया। यह बिल लोकसभा में पहले ही पास हो चुका है। सरकार का कहना है कि बिल पास होने के बाद जनगणना होगी, सीटों का डीलिमिटेशन होगा। यह एक संवैधानिक प्रक्रिया है। कौन सी सीट महिलाओं को दी जाएगी यह तय करने का कार्य डीलिमिटेशन आयोग करेगा। मेघवाल ने विधेयक पेश करते हुए कहा कि यह महिला सशक्तिकरण की दिशा में बढ़ता हुआ कदम है, साथ ही दुनिया को...

और लोड करें