nayaindia Lok Sabha election 2024 भाजपा प्रत्याशी मैदान में कांग्रेस में मंथन
Columnist

भाजपा प्रत्याशी मैदान में कांग्रेस में मंथन

Share
Lok Sabha election 2024
Lok sabha election 2024

भोपाल। प्रदेश में सभी 29 लोकसभा क्षेत्र के लिए भाजपा के उम्मीदवार घोषित हो गए हैं। कांग्रेस ने अब तक 10 उम्मीदवार घोषित किए हैं। 19 सीटों पर मंथन जारी है। भाजपा प्रत्याशियों में नए और पुराने का तालमेल है। Lok Sabha election 2024

यह भी पढ़ें: चुनावी बॉन्ड से क्या पता चलेगा

दरअसल, विधानसभा चुनाव की तरह ही भाजपा ने लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी घोषित करने में कोई देर नहीं की। पहले लिस्ट में 24 प्रत्याशी घोषित हुए थे और बुधवार की दूसरी हुई लिस्ट में मध्यप्रदेश के शेष पांच प्रत्याशी भी घोषित हो गए हैं और इस तरह मध्यप्रदेश की सभी 29 सीटों पर भाजपा ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं जिस तरह से आखरी 5 सीटों पर जोड़-तोड़ चला उसके बाद अनुमान लगाया जा रहा था कि इंदौर और उज्जैन में टिकट बदले जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ इंदौर से शंकर लालवानी, उज्जैन से अनिल फिरोजिया, छिंदवाड़ा में विवेक बंटी साह,ू धार में सावित्री ठाकुर और बालाघाट में भारतीय परिधि को प्रत्याशी घोषित किया है।

यह भी पढ़ें: क्या सैनी से भाजपा के हित सधेगें?

इस सूची में विवेक बंटी साहू छिंदवाड़ा से सावित्री ठाकुर धार से और भारती पारधी बालाघाट से नए प्रत्याशी हैं जबकि इंदौर से शंकर लालवानी और उज्जैन से अनिल फिरोजिया वर्तमान में सांसद है और इन पर फिर से भरोसा जताया गया है। इसके साथ ही भाजपा के सभी 29 प्रत्याशी घोषित हो गए हैं। इसके पहले कांग्रेस 10 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है जबकि अभी 19 सीटों पर कांग्रेस में प्रत्याशियों को लेकर चिंतन मंथन चल रहा है।

यह भी पढ़ें: खट्टर के बाद किसकी बारी?

अब तक घोषित प्रत्याशियों से 10 लोकसभा क्षेत्र में भाजपा और कांग्रेस के बीच आमने-सामने का मुकाबला तय हो गया है। छिंदवाड़ा, धार, भिंड, टीकमगढ,़ सतना, सीधी, मंडला, देवास, खरगोन और बैतूल में दोनों ही दलों के प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं। कांग्रेस बहुत ही चिंतन-मनन करके प्रत्याशी घोषित कर रही है क्योंकि उसके पास बेहतर प्रत्याशियों का टोटा है। अधिकांश बड़े नेता अब तक चुनाव लड़ने से कतराते आ रहे हैं। हालांकि पार्टी हाईकमान अभी भी प्रयास कर रहा है कि बड़े नेता चुनाव मैदान में उतरे।

यह भी पढ़ें: इजराइल ने अपना कमाया सब गंवाया!

बहरहाल, जब तक कांग्रेस सभी प्रत्याशी घोषित नहीं कर देती है तब तक प्रत्याशियों को लेकर कयासबाजी चलती रहेगी। मसलन गुना में भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को कांग्रेस मैदान में उतर सकती है। इस संबंध में दिग्विजय सिंह ने भी कहा पार्टी जो आदेश करेंगी वह करना है। इसी तरह सोशल मीडिया पर खजुराहो लोकसभा सीट को लेकर भी सनसनी बनती रही जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के खिलाफ समाजवादी पार्टी अभिषेक बच्चन को प्रत्याशी बना सकती है। Lok Sabha election 2024

यह भी पढ़ें: आत्म निर्भरता के बावजूद!

इसी तरह जबलपुर सीट पर आशुतोष राणा कांग्रेस प्रत्याशी बनाए जा  सकते हैं। हालांकि कांग्रेस ने अब तक एससी और एसटी वर्ग के लिए आरक्षित अधिकांश सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं जबकि बड़े शहरों और महानगरों में कांग्रेस प्रत्याशियों घोषित नहीं कर पाई है।

यह भी पढ़ें: सीएए पर राज्यों को कुछ नहीं करना है

कुल मिलाकर लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस की तैयारियां तेज हो गई हैं। भाजपा के सभी प्रत्याशी घोषित हो गए हैं। कांग्रेस के 19 प्रत्याशी अभी आना बाकी है। दोनों ही दलों के घोषित प्रत्याशियों ने अपने-अपने ढंग से चुनाव प्रचार भी प्रारंभ कर दिया है। छिंदवाड़ा में कांग्रेस के घोषित प्रत्याशी नकुलनाथ की पत्नी बुधवार को चुनाव प्रचार के दौरान एक खेत में महिलाओं के साथ गेहूं काटती नजर आई तो कहीं प्रत्याशी कार्यकर्ताओं की बैठकें ले रहे हैं तो कहीं आम जनता से जनसंपर्क शुरू कर रहे हैं लेकिन प्रचार अभियान में गति तो चुनाव घोषणा और सभी प्रत्याशियों के मैदान में आ जाने के बाद आएगी

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Naya India स्क्रॉल करें