पेट्रोल, डीजल के दाम नहीं घटेंगे
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई कमी नहीं होने जा रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल चाहे जितना भी सस्ता हो जाए कम से कम दो से तीन महीने तक कीमतों को लेकर कोई बात नहीं होगी। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गुरुवार को कहा कि देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम होंगी या नहीं, इस पर फैसला अगले दो से तीन महीनों में ही लिया जा सकता है। अभी कुछ भी कहना संभव नहीं है। गौरतलब है कि निजी ऊर्जा कंपनी...