भोपाल। भाजपा जिला अध्यक्षों की घोषणा के पहले भाजपा संगठन ने वर्चुअल बैठक के माध्यम से मौजूदा जिला अध्यक्ष प्रदेश पदाधिकारी विधायक सांसद और भावी जिला अध्यक्षों को भी आगाह किया है कि जो भी नया जिला अध्यक्ष बनेंगे उनका स्वागत पार्टी कार्यालय में हो किसी नेता के घर नहीं।
दरअसल जिस तरह से भाजपा नेता अपने पसंद का जिला अध्यक्ष बनने के लिए एडी चोटी का जोर लगा रहे हैं। उससे यह भी संभावना बन जाती है कि जब उनकी पसंद का जिला अध्यक्ष नहीं बनेगा और सामने वाली की पसंद का जिला अध्यक्ष बनेगा और जब जिला अध्यक्ष घोषित होगा तो वह जिसने बनवाया उसके घर जाएग।ा इससे जिसकी पसंद का अध्यक्ष नहीं बना उसको और भी अपमान महसूस होगा और इससे पार्टी के अंदर भविष्य के लिए गुटबाजी में जडता आ जाएगी। शायद इन्हीं परिस्थितियों को रोकने के लिए जिला अध्यक्ष की घोषणा के पहले पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने वर्चुअल बैठक के माध्यम से पार्टी नेताओं को अनुशासन और आदर्शवादिता का पाठ पढ़ाया है।
बहरहाल भाजपा जिला अध्यक्षों की सूची लगभग फाइनल है अधिकांश जिला अध्यक्षों को इशारों में पता भी चल गया है कि वे अध्यक्ष बनने वाले हैं। सोशल मीडिया पर बधाइयां दी जाने लगी है और सबसे बड़ी बात संभावित अध्यक्ष बधाई स्वीकार भी करने लगा है हालांकि जिस तरह से जोड-तोड चल रही है उससे जब तक सूची जारी नहीं हो जाती तब तक संशय बना ही रहेगा जैसे ही किसी की संभावना का नाम उछलता है जो दौड़ में पिछड़ते हैं वह और सक्रिय होते हैं भोपाल से दिल्ली तक फोन घनघना ने लगते हैं और जिस तरह से सिफारिश और दबाव शुरू हो जाते हैं उससे पार्टी नेता स्थिति को समझ रहे हैं।
शायद इसी कारण वर्चुअल बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश का संगठन देश में अग्रणी रहा है संगठन पर्व में भी मध्य प्रदेश भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह से भाग लिया। बूथ समितियां से लेकर मंडल के संगठन पर्व और अब संगठन पर्व जिला अध्यक्ष में भी सामने उत्साह से भाग लिया है। उन्होंने कहा कि आप सभी ने संगठन की हर कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया है। इसी आधार पर मध्य प्रदेश बीजेपी का संगठन देश में एक आदर्श संगठन के रूप में जाना जाता है। प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने कहा कि जो भी जिला अध्यक्ष बनेगा उसका स्वागत पार्टी कार्यालय में हो किसी नेता के घर नहीं।
कुल मिलाकर पार्टी जिला अध्यक्षों की घोषणा से पहले संगठन के शीर्ष नेतृत्व में प्रदेश में विधायक सांसद वर्तमान जिला अध्यक्ष सहित सभी पार्टी नेताओं को पार्टी का अनुशासन पार्टी का प्रदेश में मजबूत संगठन और पार्टी के प्रति समर्पण को याद करा कर एक तरह से माहौल बना दिया है यदि किसी की पसंद का अध्यक्ष नहीं बने तब भी पार्टी के संगठन पर्व में उत्साह से भाग लेना है।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.
Image Source: ANI

