भारत की मुंह देखी विदेशी नीति
अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी पार्टी के नेताओं की मानें तो भारत विश्वगुरू हो गया है। दुनिया भारत की बात को बहुत गंभीरता से सुनती है। लेकिन यह कैसी विश्वगुरूता जो भारत की विदेश नीति के फैसले दूसरे देश करते हैं? भारत दुनिया में किस देश के साथ क्या व्यापार करेगा यह भी दूसरे देश तय करते हैं? अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत आए तो उन्होंने पहले ही ऐलान कर दिया कि वेनेजुएला की कार्यकारी राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्स भारत आएंगी और भारत वेनेजुएला से ज्यादा तेल खरीदेगा। ध्यान रहे वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को अमेरिकी फौज...