विरोध और बहिष्कार के बीच पीओके में मतदान
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार को विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान हो रहा है। यह मतदान महीनों से जारी सरकार विरोधी प्रदर्शनों, पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के बहिष्कार और विपक्ष के सेना समर्थित चुनाव में धांधली के आरोपों के साये में हो रहा है। मीरपुर मंडल की 13 सीटों पर मतदान शुरू हुआ है। बाकी निर्वाचन क्षेत्रों में दो अगस्त और 10 अगस्त को वोट डाले जायेंगे। पहले चरण में 14 लाख से अधिक पंजीकृत मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। जिसके लिए मीरपुर, भिंबर...