अनिवार्य है समग्र नीति
उन कदमों पर विचार अनिवार्य है, जिनसे दुस्साहसी कार्रवाइयों को चीन के लिए महंगा बनाया जाए। ऐसा तभी हो सकता है, जब भारत के पास राष्ट्रीय सहमति से तैयार समग्र चीन नीति हो। भारत- चीन संबंध में फिर पेच पड़े हैं। विदेश मंत्रालय ने यह स्पष्ट कर उचित कदम उठाया है कि द्विपक्षीय संबंधों के विकास के लिए सीमा पर शांति का “सर्वोच्च” महत्त्व है। बेशक, उस हाल में संबंध आगे बढ़ते नहीं रह सकते, जब सीमा पर अतिक्रमण या घुसपैठ की खबरें लगातार आ रही हों। हाल में कुछ ऐसे रील्स वायरल हुए, जिनमें अरुणाचल प्रदेश के स्थानीय लोग...