21वीं सदी का पूंजीवाद है इलॉन मस्क!
सवाल है कौन इलॉन मस्क के पूंजीवाद से मुकाबला कर सकता है? क्या चीन का अनुशासित साम्यवादी पूंजीवाद? क्या रूस के पुतिन का निरंकुशी स्टेट पूंजीवाद? क्या भारत के अंबानी-अदानियों की दुकानदारी का क्रोनी पूंजीवाद? क्या खाड़ी-अरब देशों के पेट्रोडॉलर का पूंजीवाद? या यूरोपीय संघ का भला-सौम्य पूंजीवाद? मेरा दो टूक मत है कि मुकाबला तो दूर इस नए पूंजीवाद के आगे कोई खड़ा भी नही हो सकता। इसलिए क्योंकि इलॉन मस्क अमेरिका की उस असल पूंजीवादी घुट्टी की पैदाइश हैं, जिसमें व्यक्ति की उड़ान सर्वोच्च है और बाकी सब तामझाम है। सही है अमेरिका स्वयंभू महाबली है। राष्ट्र-राज्य का...